नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक विकास यात्रा चंडीगढ से होकर निकलती है-धर्मपाल गुप्ता

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त केन्द्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी के वास्तविक विकास का रास्ता चंडीगढ से प्रारंभ होता है। उन दिनों मोदी भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री संगठन हुआ करते थे। केन्द्र उनका दिल्ली से बदलकर चंडीगढ कर दिया गया था और उनके जिम्मे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ संघ राज्य का प्रभार सौंपा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चंडीगढ प्रदेश भाजपा की चार सालों तक प्रधानी सम्हालने वाले धर्मपाल गुप्ता उन दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी जी की कार्य कुशलता, संगठन प्रबंधन और राजनीतिक सूझ-बूझ के कारण संगठन के इन चार राज्यों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला, जो निहायत सकारात्मक था। धर्मपाल गुप्ता के अनुसार नरेन्द्र भाई सन् 1996 में चंडीगढ आए थे। वे पचकूला में रहते थे और विशेष रूप से उत्तर क्षेत्र के चार प्रांतों के संगठन को देख रहे थे। विगत दिनों किसी मित्र के यहां धर्मपाल जी से मुलाकात हो गयी। मोदी पर चर्चा निकल आयी और वे मोदी के व्यक्तित्व पर चर्चा करने लगे। यह कोई औपचारिक साक्षात्कार नहीं है...