विभाजन की ओर ‘आप’ पंजाब
छोटेपुर के समर्थन में उतरी प्रदेश की सात जोनल कमेटी विभाजन की ओर ‘आप’ पंजाब आज दरवार साहिब में माथा टेकेंगे छोटेपुर ‘आप’ पंजाब बौद्धिक सेल कन्वीन भारद्वाज ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी Gautam Chaudhary चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) में विवादों का कारवां रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक ओर आज सेक्टर 36 स्थित पीपल्स कन्वेंसन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप पंजाब के 07 जोनल कन्वीनरों ने सुच्च सिंह छोटेपुर के पक्ष में अपनी सहमति व्यक्त की वहीं दूसरी ओर प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वर्ता में पार्टी के बौद्धिक विंग के संयोजक आर आर भारद्वाज ने साफ शब्दों में घोषणा की कि अगर पार्टी सुच्च सिंह छोटेपुर को इज्जत के साथ फिर से कन्वीनर बहाल नहीं की तो प्रदेश का कन्वीनर सेल पार्टी से इस्तीफा दे देगा। उपस्थित मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए आनंदपुर साहिब जोन कन्वीनर जे एस धारीवाल ने कहा कि बाहरी ताकत ने पंजाब में चल रही परिवर्तन की आंधी को रोकने के लिए एक षडय़ंत्र के तहत सुच्च सिंह छोटेपुर को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को 13 जोनों में बांट...