सेवा, स्वाबलम्वन और संस्कार की प्रयोगशाला है सेवा भारती
गौतम चैधरी ऐसे तो पूरे देश में सेवा भारती और वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा सेवा का कार्य किया जा रहा है लेकिन उत्तर भारत के ग्रामीण और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर वर्ग के बीच सेवा भारती ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर भारत के चार राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश में सेवा भारती की पहुंच लगभग सभी जिलों में है लेकिन इसका ज्यादा काम हरियाणा के मेवात , हिमाचल प्रदेश के कांगडा और कुल्लू , जम्मू-कश्मीर के जम्मू , किस्तवार , लद्दाख तथा पंजाब के फिरोजपुर , अमृतसर और गुरदासपुर आदि जिलों में देखने को मिलता है। उत्तर भारत में सेवा भारती का प्रदेश स्तर पर विस्तार है। उत्तर भारत में सेवा भारती का कोई संयुक्त केन्द्र तो नहीं है लेकिन चंडीगढ के सेक्टर 29 में सेवा-धाम के नाम से एक केन्द्र है जिसे पूरे उत्तर भारत का सबसे बडा सेवा केन्द्र कहा जा सकता है। लगभग एक एकड में फैला यह स्थान सेवा के सभी प्रकल्पों का माॅडल प्रस्तुत करता है। सेवा भारती के पंजाब प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विजय कुमार का दावा है कि पंजाब में कम से कम 250 ऐसे प्रकल्प हैं जिसे सेवा भारती खुद सम्हाल रही है , जबकि 500 ऐसे ...