हिंदुत्व के खिलाफ बौद्धिक आतकवाद पर उतरे मीडिया के अभिजात्य

गौतम चौधरी पीछे मैं पढ़ रहा था। घटना संभवतः पंजाब के जैतो मंडी की थी और आरोप कांग्रेस पार्टी की पंजाब शाखा की। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह बाजवा का आरोप है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने हथियार लेकर सड़कों पर पथसंचलन किया और स्थानीय प्रशासन मौन रही। पंजाब कांग्रेस ने इस मामले को भरसक तूल देने का प्रयास किया लेकिन न तो कोई मुसलमान उनके समर्थन मंे आया और न ही पंजाब का बहुसंख्यक सिख समाज कांग्रेस के साथ आकर खड़ा हुआ। इस मामले मंे कांग्रेस को उनके पारंपरिक समर्थन ईसाइयों का भी साथ नहीं मिल पाया। हार कर अब पंजाब कांग्रेस चुप बैठ गयी है। एक घटना गुजरात के अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ की है। विद्यापीठ के बारे में मुझे आज की स्थिति की कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन उन दिनों विद्यापीठ, गुजरात के तत्कालीक मुख्यमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी विरोधी गुटों को पनाहगाह हुआ करता था। मैं विगत दिनों अंग्रेजी का समाचार पत्र पढ़ रहा था। अंग्रेजी ट्रिब्यून के संभवतः चैथे या पांचवें पृष्ठ पर अहमदाबाद डेडलाईन की खबर देखी तो पढने की जिज्ञासा को रोक न सका। खबर रोचक है। ख...