लंबे समय बाद चंडीगढ़ को न्याय, कर्मचारियों को मिला हक
गौतम चौधरी अभी हाल ही में बीते रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न केवल सिटी ब्यूटीफुल को और अधिक स्मार्ट बनाने वाली करीब 480 करोड़ की परियोजनाओं उद्घाटन किया अपितु शाह ने चंडीगढ़ प्रशासन के हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे गए। धनास स्थित पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर शाह ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर अब केंद्रीय सेवा नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इसका लाभ चंडीगढ़ प्रशासन के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों को मिलेगा। इस घोषणा से जहां एक ओर चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारी खुश हैं वहीं एक नया विवाद भी पैदा हो गया है। इस घोषणा के बाद पंजाब और हरियाणा के कुछ सियासी दल के नेताओं ने इसे राज्य के अधिकार और देश की संघीय ढ़ाचे के खिलाफ बताया है। केन्द्रीय गृहमंत्री की घोषणा की व्याख्या नकारात्मक तरीके से की जा रही है, जिसका न तो राज्य के अधिकार से कोई लेना-देना है और न ही यह देश के संघीय ढ़ाचे पर कोई प्रतिकूल असर डाल रहा है। सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर अमित शाह ने क्या...