Posts

लोकतंत्र के प्रति बढ रहे अविश्वास का फायदा उठाने के फिराक में हैं माओवादी

Image
गौतम चैधरी केन्द्र की सरकार को चलाने के लिए पांच साल बाद एक बार फिर से आम चुनाव कराया जा रहा है। पूरे देश में चुनाव आयोग और कई सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने इस बार चुनाव में मतों के प्रतिशत को बढाने के लिए जबरदस्त अभियान भी चलाया है। दावा किया जा रहा है कि उस अभियान का असर चुनाव में मतों के प्रतिशत पर सकारात्मक पडा है, लेकिन जो रूझान आ रहे हैं उससे पता चल रहा है कि देशभर में तमाम अभियानों के बाद भी प्रतिशत मतों में 10 से ज्यादा की बढोतरी नहीं हुई है। चुनाव आयोग और सरकार के प्रयास के बवजूद कई क्षेत्रों में मतदान के प्रतिशत में कमी भी देखी जा रही है। चुनाव आयोग या नौकरशाही की कसावट वाली सरकार इसे जो माने, लेकिन हमे नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में भारत के आम जन की हिस्सेदारी सिमट रही है। इसका फायदा निःसंदेह लोकतंत्र को आईना दिखने वाले संगठन उठाएंगे। इसका असर अब भारत की लोकतांत्रित सत्ता पर बंदूक के शासन को स्थापित करने वाले माओवादी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। माने या न मानें, धीरे-धीरे ही सही, लेकिन देश में माओवाद के प्रति स्वीकार्यता बढ रही है। देश के घुर माओवाद विरोधी लोगों ...

चंडीगढ का मुकम्मल विकास किया हूं और आगे भी करता रहूंगा-पवन कुमार बंसल

Image
साक्षात्कार  गौतम चैधरी चंडीगढ के निवर्तमान सांसद, पूर्व केन्द्रीय रेलमंत्री इस बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। बंसल संयुक्त प्रगतिशी गठबंधन सरकार में रेलमंत्री रह चुके हैं। आज उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर बात की। पवन बंसल चैथी बार चंडीगढ से चुनाव लड रहे हैं। विगत तीन चुनाव वे भारी अंतरों से जीत चुके हैं। पवन बंसल के खिलाफ पहली बार भारतीय जनता पार्टी के कृष्णलाल शर्मा चुनाव लडे लेकिन शर्मा चुनाव हार गये। दूसरी बार बंसल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सत्यपाल जैन को चुनाव मैदान में उतारा लेकिन वे भी चुनाव हार गये। तीसरी बार सन् 2009 में एक बार फिर बंसल के खिलाफ भाजपा ने सत्यपात जैन को मैदान में उतारा लेकिन जैर भारी अंतर से चुनाव हारे और बंसल अजेय हो गये। चुनस जीतने के बाद संप्रग-2 में बंसल को केन्द्रीय रेलमंत्रालय का दायित्व सौंपा गया। उन दिनों बंसल बडे प्रभावी ढंग से राजनीतिक उंचाइयों पर चढ रहे थे लेकिन रेलगेट कांड ने बंसल की राजनीतिक गाडी को पंचर कर दिया और वे परेशान हो गये। प्रतिपक्षी पार्टी के लोग तो उनके खिलफ मोर्चा खाला ही अपनी पार्टी के लोग भी कन्नी काटने लगे लेकिन जैसे ...

भारतीय बाजार पर चीनी का आक्रामक आक्रमण-गौतम चैधरी

Image
चीन का बाजार भारत के गिरेवान तक पहुंच गया है। चीन के आक्रामक अंदाज ने न केवल भारत को चारो ओर से घेर रहा है, अपितु देश के उद्योग को भी नकारात्मक ढंग से प्रभावित करने लगा है। इस काम में चीन का साथ वही लोग दे रहे हैं, जो अपने आप को प्रगतिशील संप्रदाय का मानते रहे हैं। वे अभिजात्य हैं और सत्ता के गलियारों तक उनकी धमक है। गणनायक गणेश की मूर्ति हो या महावली हनुमान की तस्वीर, भगवान भोले नाथ का शिवलिंग हो या नटवर नागर मोहिनी मूरत भगवान कृष्ण की छवि, हर पर मेड इन चाइना लिखा होता है। चीन केवल छोटे-छोटे वस्तुओं का बाजार नहीं जोड रह, उसकी नजर अब भारत के आधारभूत उद्योग पर है। चीन श्रीलंका को हथियार दे रहा है। चीन मालदीव से भारत की कंपनियों को खदेरने में अहम भूमिका निभा रहा है। चीन अफगानिस्तान के आधारभूत संरचना में हाथ बटा रही भारत की कंपनियों को भगाने में पाकिस्तान की मदद कर रहा है। चीन नेपाल के साथ मिलकर हिमालय के पानी पर अपना नियंत्रण स्थापित कर रहा है और भारत के अभिजात्य जो कल तक ब्रितान, सोवित संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका की चाकरी में लगे थे आज चीनी पूंजी को बढावा देने में अहम भूमिका निभाने...

राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर बढ रहा है केन्द्र का दबाव-गौतम चैधरी

Image
बिहार सरकार का आठवां रिपोर्ड कार्ड प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे हिस्से का पैसा देने में आना-कानी कर रही है। नीतीश कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि इन दिनों केन्द्र द्वारा वित्ता-पोषित कार्यक्रमों का पैसा भी असमय प्रप्त होता हो रहा है। कार्यक्रम हम पहले कर लेते हैं और पैसा बाद में कई किस्तों में हमें उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार की कुछ बातें विगत दिनों पंजाब विधानसभा में सत्तारूढ दल के विधायक सरदार दलजीत सिंह चीमा ने कही। मामला राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में संपत्ति कर लगाने को लेकर उठा था। प्रतिपक्ष सम्पत्ति कर के खिलाफ सदन से वहिरगमन कर गया था और सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के विधयक संपत्ति कर पर सवाल खडा कर रहे थे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह अटवाल ने सम्पत्ति कर वाले विधेयक पर बहस के लिए विधायक चीमा को आमंत्रित किया। सदन में विधायक चीमा ने जो मामला उठाया वह नीतीश कुमार से थोडा भी भिन्न नहीं था। हो सकता है नीतीश कुमार की भाषा और चीमा की भाषा भिन्न...

कांग्रेस की गोहाना रैली का नफा-नुक्शान:गौतम चैधरी

Image
इन दिनों सत्तारूढ दल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा और केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का आपसी गतिरोध बढता ही जा रहा है। यही नहीं प्रदेश के अन्य नेता भी चैधरी हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इस बीच हुड्डा समर्थकों द्वारा गोहाना की रैली को इतिहासिक बताया जा रहा है। निःसंदेह विगत दिनों भाजपा द्वारा आयोजित सोनीपत की रैली और इंडियन नेशनल लोकदल की कुरूक्षेत्र रैली से कांग्रेस की गोहाना रैली बडी थी। इस मामले में गोहाना रैली को इतिहासिक कहा जा सकता है। वहां जाने वाले हर व्यक्ति ने रैली की सराहना की है। रैली का प्रबंधन उत्तम बताया जा रहा है। हरियाणा में बकायदा कांग्रेस की सरकार है। रैली का आयोजन कांग्रेस पबंधन की ओर से किया गया था। प्रचार के लिए सरकार का संपूर्ण अमला-फैदा दासो-दास था, गोया सरकार का पूरा जनसंपर्क विभाग समाचार माध्यमों को साध रहा था। इन तमाम दृष्टिकोणों से इस रैली को इतिहासिक कहा जा सकता है।  रैली के माध्यम से हरियाणा के कांग्रेसी क्षत्रप चै. भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जो संदेश प्रदेश की जनता को देना चाहा वह उन्होंने ...

पश्चिमोत्तर भारत के भूकम्पीय झटकों का भूगर्भीय संकेत - गौतम चैधरी

Image
पश्चिमोत्तर भारत में इन दिनों लगातार कई बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। ये झटके वेशक कमजोर रहे होंगे, लेकिन इन भूकम्पीय झटकों का भूगर्भ में हो रहे त्वरित परिवर्तन के संकेत से जोडकर तो देखा ही जा सकता है। विगत दिनों आए भूकम्प क्षेत्रों पर नजर दौराने से साफ हो जाता है कि ये भूकम्प एक खास भौगोकि क्षेत्र में आ रहा है। भौतिक भूगोल की किताबों में एक कहानी का जिक्र किया गया है। उस कथा का उल्लेख करना यहां उचित रहेगा। कथा को भुगोलिक प्रमाणों से पृथ्वी के वाह्य बनावट के इतिहास से जोडा गया है। भौतिक भूगोल वाले पाट्यक्रम के प्रथम चरण में पृथ्वी के निर्माण की संकल्पना प्रस्तुत की गयी है। उस संकल्पना में प्रत्येक भूगोलवेत्ता इस मत पर सहमत है कि पृथ्वी का निर्माण सूर्य से हुआ है। हालांकि पृथ्वी के निर्माण प्रक्रिया पर भूगोलविदों में व्यापक मतभेद है, लेकिन हर विचाकर इस बात से सहमत है कि पृथ्वी या फिर सूर्य की कक्षा का प्रत्येक ग्रह सूर्य का ही निर्माण है। भौतिक भूगोल की पुस्तकों में पृथ्वी के स्वरूप में परिवर्तन की मुकम्मल जानकारी दी गयी है। भूगोलविदों का मानना है कि आज भी पृथ्वी का आंतकि भ...

नीतश के समाजवाद पर भारी पड रहा है राजनीतिक ईष्या और संप्रदायवाद-गौतम चैधरी

Image
पटना, भारतीय जनता पार्टी की 27 अक्टूबर वाली रैली पर एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुखर दिख रहे हैं। हालिया बयान का कुल लब्बो लुआब पटना रैली की विफलता साबित करना है। नीतीश के इस बयान को प्रेक्षक डपोरशंखी बता रहे हैं। इससे पहले भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के घोषित दावेदार नरेन्द्र भाई दामोदर भाई मोदी रैली में मारे गये लोगों में से चार के घरों पर न केवल दस्तक दे आये अपितु पांच लाख रूपये का चेक भी सैंप आये हैं। इसे मोदी की कार्य कुशलता से जोड कर देखा जा रहा है। मोदी को जानने वालों की मानें तो मोदी मुद्दों को भुनाना और उसका  राजनीतिक फायदा उठाना खूब जानते हैं। संक्षेप में कहें तो मोदी की रणनीति बिहार में रंग भी लाने लगी है। इसे भले नीतीश कुमार हल्के में लेने का दिखावा कर रहे हों, लेकिन अंदरखने वे भी हिले हुए हैं, बावजूद अपने बडे भाई लालू यादव की तरह डपोरशंखी बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना, भाजपा की रैली में बम विस्फोट को समाचार माध्यम और भाजपा का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों ने बडी चालाकी से नेपथ्य में ढकेलने का प्रयास किया है। भाजपा रैली में हुए विस्फोट को...