Posts

बिहार में कोरोना संक्रमण की भयावहता के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन जिम्मेवार

Image
गौतम चौधरी बिहार बुरी तरह कोरोना से प्रभावित हो रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कारण बिहार में अभी तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की चपेट में अभी तक 46000 लोग आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक लोग परेशान हैं। मेडिकल सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। और तो और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार के मेडिकल सेवा से विश्वास उठ चुका है। यही कारण है कि उन्होने अपने सरकारी आवास पर अलग से कोरोना अस्पताल का निर्माण करवा लिया है। मुख्यमंत्री आवास पर बनाए गए करुणा अस्पताल में मुख्यमंत्री के अलावा उनके सगे-संबंधियों का इलाज सुनिश्चित किया गया है। दूसरी ओर बिहार के मंत्री मानो करोना इंजॉय कर रहे हों। मीडिया में आई खबर के अनुसार बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बारे में बताया गया कि वे कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए हैं। इस जानकारी के साथ ही वे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती हो गए। फिर खबर आई कि उन्हें तो कोरोना था ही नहीं। 2 दिन बाद उनकी ओर से यह खबर सार्वजनिक की गई की कोरोना की आशंका के कारण मंत्री जी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। एक ओर...

फिर से नए गौरव को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर जम्मू-कश्मीर

Image
गौतम चौधरी धारा 370 हटके दुनिया का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करना प्रारंभ कर दिया है। नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन कि सरकार के द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटाए जाने के बाद सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगा है। मसलन दुनिया की कई एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में प्रगति की रिपोर्ट सार्वजनिक करना प्रारंभ कर दिया है। कुल मिलाकर राज्य के अंदर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होने लगे हैं। वर्तमान परिस्थितियों की तुलना करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व की स्थिति की व्याख्या करना जरूरी है। बता दें की किसी समय, पड़ोसी पाकिस्तान के हुक्मरानों ने कश्मीर को दुनिया का सबसे अशांत और खतरनाक क्षेत्र बताया था। संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देते हुए पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष अयूब खान ने यहां तक कहा था की दुनिया में दो ही ऐसी जगह है जो न केवल अशांत है अपितु उस भू-भाग पर गैर जरूरी शक्तियों ने कब्जा जमा रखा है। खान ने अपने भाषण में साफ-साफ जम्मू कश्मीर और इजराइल का जिक्र किया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से कश्मीर भारत के लिए सिरदर्द बन...

कोरोना महामारी प्रतिबंधों और ईद-उल-अजहा का उत्सव

Image
रजनी राणा चैधरी ईद-उल-अजहा, विश्वव्यापी मनाया जाने वाला इस्लामी त्योहारों में से दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। जमात-ए-इस्लामी हिंद की शरिया परिषद ने कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा लगाए गए कई प्रतिबंधों के कारण, मुस्लिम समुदाय से ईद-उल-अजहा मनाने के कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। हदीस का हवाला देते हुए, शरिया काउंसिल ने कहा है कि अल्लाह की नजर में कुरबानी सबसे पाक काम है और इसलिए मुसलमानों को ईद-उल-अजहा के त्योहार के मौके पर कुरबानी देने की कोशिश करनी चाहिए। काॅउंसिल ने कहा है कि जिन लोगों पर कुर्बानी अनिवार्य है,  उन्हें सरकारी प्रतिबंध और अन्य बाधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कुर्बानी को एक अलग जगह पर करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा, यदि उनकी कुर्बानी किसी दूसरी जगह पर करवाना संभव नहीं है, तो उन्हें त्योहार के बाद कुर्बानी के बराबर की राशि गरीबों को सदका (दान) के रूप में देना चाहिए। शरिया काउंसिल ने मुस्लिम समुदाय से आग्रह किया है कि वे दीन (धर्म) और शरिया (न्यायशास्त्र) के मार्गदर्शन और आज्ञाओं का पालन कानून की सीमाओं के भीतर रहकर करें और उन जानवरों की कुर्बानी स...

झारखंड भाजपा का आंतरिक कलह हेमंत सरकार को दे रहा जीवनदान

Image
गौतम चौधरी राजस्थान में राजनीतिक उठा-पटक के बीच झारखंड में भी राजनीतिक गतिरोध की सुगबुगाहट प्रारंभ हो गई है। हालांकि फिलहाल हेमंत सोरेन की सरकार को गिराना उतना आसान नहीं होगा। वैसे भारतीय जनता पार्टी की नई टीम गठन के बाद इस दिशा में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। राजनीति के माहिर जानकारों का आकलन है की जब तक झारखंड की सत्ता भाजपा के हाथ में नहीं आएगी तब तक बिहार का चुनाव एनडीए के पक्ष में संभव नहीं है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी पूरी तसल्ली से झारखंड में सत्ता समीकरण परिवर्तित करने की कोशिश करेगी। इसकी शुरुआत कब होगी इसका ठीक ठीक अनुमान लगाना फिलहाल कठिन है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों तक में इस बात की चर्चा प्रारंभ हो गई है कि अब भाजपा झारखंड के सोरेन सरकार को अस्थिर करने की पूरी कोशिश करेगी। लिहाजा विगत दिनों एक डिजिटल न्यूज़ चैनल के साक्षात्कार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने स्वीकार कि भाजपा महागठबंधन की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्...

मेडिकल जर्नल का खुलासा : बहुत जल्द कोरोना का हॉटस्पॉट बन जाएगा झारखंड

Image
गौतम चौधरी झारखंड में खराब आवास, बदतर मेडिकल सुविधाओं से कोरोना के खतरे बढ़ सकते हैं। आने वाले समय में राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ेगा। यह बात किसी ऐरे गैरे ने नहीं कही है, दुनिया के सबसे इज्जतदार, ग्लोबल जर्नल द लैंसेट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। इस जर्नल कई चौंकाने वाले तथ्य प्रकाशित किए हैं। हालांकि भारत के कई प्रांतों पर जर्नल ने अपनी व्याख्या प्रस्तुत की है लेकिन झारखंड पर जो उन्होंने व्याख्या प्रस्तुत की है वह भयावह है। जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार देवघर देश के 20 सबसे अधिक कोरोना प्रभावित जिलों में शामिल होगा। जर्नल ने इसके पीछे के कारण की भी चर्चा की है। मसलन, सामाजिक-आर्थिक हालात, जनसंख्या में आयुवर्ग अनुपात, घर और सफाई, स्वास्थ्य प्रणाली के कमजोर होने को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। चर्चित मेडिकल जर्नल द लैंसेट के मुताबिक कोरोना संक्रमण फैलने के लिहाज से झारखंड देश के सबसे अधिक खतरे वाले राज्यों में से एक है। मध्यप्रदेश, बिहार और तेलंगाना के बाद कोरोना संक्रमण का जोखिम यहां ज्यादा है।  यहां कोरोना महामारी के संक्रमण के ...

कोरोना से उबरने के बाद बदल जाएगा दुनिया का आर्थिक भूगोल

Image
गौतम चौधरी@ कोरोना संक्रमण से उत्पन्न वैश्विक आपदा को लेकर कई प्रकार की भविष्यवाणियां की जा रही है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना प्राकृतिक नहीं यह दुनिया के दो महाशक्तियों के बीच की लड़ाई का नतीजा है। कुछ जानकारों का तो यहां तक कहना है कि आने वाले समय में युद्ध का पारंपरिक तरीका बदल जाएगा और इसी प्रकार एक-दूसरे अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए क्षद्म और कूट तरीकों का इस्तेमान करेंगे। इस वायरस के विश्वव्यापी प्रभाव और महाविनाशक क्षमता को लेकर चीन ने अमेरिका और अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाए हैं लेकिन इन दोनों देशों के आरोपों से यह तो साबित हो गया है कि इस वायरस को हथियार के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। जो भी हो लेकिन इस जैविक आपदा के बाद दुनिया पूरी तरह बदल-बदली-सी दिखेगी। इसका आभास अभी-से होता दिख रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वर्तमान दौर का सबसे ताकतवर देश संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) है। उसके पास दुनिया की अर्थव्यवस्था की कुंजी है। उसके पास दुनिया को मिंटों में तबाह करने वाले अत्याधुनिक हथियार हैं। उसके पास अपार खनिज संपदा है। उसके अन्न के भंडार भरे हैं...

तो क्या सचमुच सरयू राय चौथे पूर्व मुख्यमंत्री को भी भेजवाएंगे जेल?

Image
गौतम चौधरी  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास पर शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्हीं के मंत्रिमंडलीय साथी सरयू राय ने उन्हें कई बार चेतावनी दी थी कि यदि वे नहीं संभले तो बिहार और झारखंड के तीन पूर्व मूख्यमंत्रियों की तरह उन्हें भी जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता है। सरयू राय बिहार और झारखंड के ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने इन राज्यों के तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जेल भिजवाया है। इन तीन में से पंडित जगन्नाथ मिश्र की मृत्यु हो चुकी है लेकिन दो अभी भी जेल के सलाकों के पीछे हैं। पंडित मिश्र बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में दोषी थे और कई वर्षों तक जेल में रहे। इसके बाद इस घोटाले के सबसे बड़े आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हैं, यादव को जेल तक पहुंचाने में सरयू राय की बड़ी भूमिका रही है।   आइए पहले सरयू राय को जानते हैं। सरयू राय ने 1994 में सबसे पहले पशुपालन घोटाले का भंडाफोड़ किया था। उन दिनों लालू प्रसाद यादव की तूति बोलती थी। सबसे पहले राय ने ही लालू यादव पर आरोप लगाया था। उन दिनों राय भाजपा के नेता हुआ करते थे। राय ...