Posts

Showing posts from November, 2023

नूंह की घटना पर विशेष/ नकारात्मक राजनीति से परहेज कर उज्जवल भविष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें

Image
गौतम चौधरी   एक मुसलमान अपने प्रयासों के हर पहलू में, सामान्य से लेकर विशेष तक, कुरान और सुन्नत की शिक्षाओं का पालन करने के लिए बाध्य हैं। अल्लाह के नवी, पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने उम्माह यानी मानने वालों को गहन ज्ञान प्रदान किया। उन्हें विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान दिया, जो उन्हें वर्तमान जीवन के अस्तित्व में विजय और जीवन के बाद शाश्वत आनंद की ओर ले जाएगा। साथ ही, उन्होंने उन्हें ऐसे किसी भी कार्य या मामले के प्रति आगाह किया जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है और उन्हें नरक के खतरों की ओर ले जा सकता है। पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने तेरह वर्षों की अवधि तक अपने समर्पित साथियों के साथ कई प्रकार के उत्पीड़न झेले, बावजूद इसके मुसलमानों को मक्का की सीमाओं के भीतर सार्वजनिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोका। उन्होंने सड़कों को अवरुद्ध करने, सविनय अवज्ञा के कृत्यों में शामिल होने, या लक्षित हत्याओं के कृत्यों को अंजाम देने की साजिश से परहेज किया। यह कोई साधारण बात नहीं है। अन्य धार्मिक चिंतन में इस प्रकार के उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं।  विपरीत परिस्थितिय

आपसी युद्ध नहीं प्राकृतिक आपदाओं से लडने का वक्त, भारत-चीन ने दिखाया रास्ता

Image
गौतम चौधरी   भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर नेपाल और अफगानिस्तान तक की धरती गितत एक महीने से डोल रही है। यह आसन्न बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। इस डर से कराके की ठंड में भी नेपाल और अफगानिस्तान के लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताने को अभिशप्त हैं। लगातार धरती के डोलने से हजारों लोगों की जान चली गयी है और लाखों परिवारों का आशियाना बिखड़ गया है। लेकिन हम युद्ध में व्यस्त हैं। दूरदर्शन की विभिन्न वाहिनियां क्रिकेट मैच की तरह इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध का लाइव दिखा रही है। दुनिया भर के देशों में कहीं फिलिस्तीन तो कहीं इजरायल के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही है। मुस्लिम देश फिलिस्तीन के पक्ष में खड़े हो रहे हैं लेकिन अफगानिस्तान को कोई देखने वाला नहीं है। उलटे इस्लाम के नाम पर दुनिया भर में अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वाला पाकिस्तान की सेना अपने देश में बसे लाखों अफगान शनार्थियों को खदेर कर स्वदेश लौटा रही है। ऐसी परिस्थिति में भारत और चीन ने दुनिया को रास्ता दिखाया है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने अफगानियों को नकद सहायता भेजी है। इधर भारत ने भी नेपाल को सहायता उपलब्ध कराई है। यही