Posts

Showing posts from November, 2013

भारतीय बाजार पर चीनी का आक्रामक आक्रमण-गौतम चैधरी

Image
चीन का बाजार भारत के गिरेवान तक पहुंच गया है। चीन के आक्रामक अंदाज ने न केवल भारत को चारो ओर से घेर रहा है, अपितु देश के उद्योग को भी नकारात्मक ढंग से प्रभावित करने लगा है। इस काम में चीन का साथ वही लोग दे रहे हैं, जो अपने आप को प्रगतिशील संप्रदाय का मानते रहे हैं। वे अभिजात्य हैं और सत्ता के गलियारों तक उनकी धमक है। गणनायक गणेश की मूर्ति हो या महावली हनुमान की तस्वीर, भगवान भोले नाथ का शिवलिंग हो या नटवर नागर मोहिनी मूरत भगवान कृष्ण की छवि, हर पर मेड इन चाइना लिखा होता है। चीन केवल छोटे-छोटे वस्तुओं का बाजार नहीं जोड रह, उसकी नजर अब भारत के आधारभूत उद्योग पर है। चीन श्रीलंका को हथियार दे रहा है। चीन मालदीव से भारत की कंपनियों को खदेरने में अहम भूमिका निभा रहा है। चीन अफगानिस्तान के आधारभूत संरचना में हाथ बटा रही भारत की कंपनियों को भगाने में पाकिस्तान की मदद कर रहा है। चीन नेपाल के साथ मिलकर हिमालय के पानी पर अपना नियंत्रण स्थापित कर रहा है और भारत के अभिजात्य जो कल तक ब्रितान, सोवित संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका की चाकरी में लगे थे आज चीनी पूंजी को बढावा देने में अहम भूमिका निभाने

राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर बढ रहा है केन्द्र का दबाव-गौतम चैधरी

Image
बिहार सरकार का आठवां रिपोर्ड कार्ड प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे हिस्से का पैसा देने में आना-कानी कर रही है। नीतीश कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि इन दिनों केन्द्र द्वारा वित्ता-पोषित कार्यक्रमों का पैसा भी असमय प्रप्त होता हो रहा है। कार्यक्रम हम पहले कर लेते हैं और पैसा बाद में कई किस्तों में हमें उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार की कुछ बातें विगत दिनों पंजाब विधानसभा में सत्तारूढ दल के विधायक सरदार दलजीत सिंह चीमा ने कही। मामला राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में संपत्ति कर लगाने को लेकर उठा था। प्रतिपक्ष सम्पत्ति कर के खिलाफ सदन से वहिरगमन कर गया था और सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के विधयक संपत्ति कर पर सवाल खडा कर रहे थे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह अटवाल ने सम्पत्ति कर वाले विधेयक पर बहस के लिए विधायक चीमा को आमंत्रित किया। सदन में विधायक चीमा ने जो मामला उठाया वह नीतीश कुमार से थोडा भी भिन्न नहीं था। हो सकता है नीतीश कुमार की भाषा और चीमा की भाषा भिन्न

कांग्रेस की गोहाना रैली का नफा-नुक्शान:गौतम चैधरी

Image
इन दिनों सत्तारूढ दल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा और केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का आपसी गतिरोध बढता ही जा रहा है। यही नहीं प्रदेश के अन्य नेता भी चैधरी हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इस बीच हुड्डा समर्थकों द्वारा गोहाना की रैली को इतिहासिक बताया जा रहा है। निःसंदेह विगत दिनों भाजपा द्वारा आयोजित सोनीपत की रैली और इंडियन नेशनल लोकदल की कुरूक्षेत्र रैली से कांग्रेस की गोहाना रैली बडी थी। इस मामले में गोहाना रैली को इतिहासिक कहा जा सकता है। वहां जाने वाले हर व्यक्ति ने रैली की सराहना की है। रैली का प्रबंधन उत्तम बताया जा रहा है। हरियाणा में बकायदा कांग्रेस की सरकार है। रैली का आयोजन कांग्रेस पबंधन की ओर से किया गया था। प्रचार के लिए सरकार का संपूर्ण अमला-फैदा दासो-दास था, गोया सरकार का पूरा जनसंपर्क विभाग समाचार माध्यमों को साध रहा था। इन तमाम दृष्टिकोणों से इस रैली को इतिहासिक कहा जा सकता है।  रैली के माध्यम से हरियाणा के कांग्रेसी क्षत्रप चै. भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जो संदेश प्रदेश की जनता को देना चाहा वह उन्होंने दिया

पश्चिमोत्तर भारत के भूकम्पीय झटकों का भूगर्भीय संकेत - गौतम चैधरी

Image
पश्चिमोत्तर भारत में इन दिनों लगातार कई बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। ये झटके वेशक कमजोर रहे होंगे, लेकिन इन भूकम्पीय झटकों का भूगर्भ में हो रहे त्वरित परिवर्तन के संकेत से जोडकर तो देखा ही जा सकता है। विगत दिनों आए भूकम्प क्षेत्रों पर नजर दौराने से साफ हो जाता है कि ये भूकम्प एक खास भौगोकि क्षेत्र में आ रहा है। भौतिक भूगोल की किताबों में एक कहानी का जिक्र किया गया है। उस कथा का उल्लेख करना यहां उचित रहेगा। कथा को भुगोलिक प्रमाणों से पृथ्वी के वाह्य बनावट के इतिहास से जोडा गया है। भौतिक भूगोल वाले पाट्यक्रम के प्रथम चरण में पृथ्वी के निर्माण की संकल्पना प्रस्तुत की गयी है। उस संकल्पना में प्रत्येक भूगोलवेत्ता इस मत पर सहमत है कि पृथ्वी का निर्माण सूर्य से हुआ है। हालांकि पृथ्वी के निर्माण प्रक्रिया पर भूगोलविदों में व्यापक मतभेद है, लेकिन हर विचाकर इस बात से सहमत है कि पृथ्वी या फिर सूर्य की कक्षा का प्रत्येक ग्रह सूर्य का ही निर्माण है। भौतिक भूगोल की पुस्तकों में पृथ्वी के स्वरूप में परिवर्तन की मुकम्मल जानकारी दी गयी है। भूगोलविदों का मानना है कि आज भी पृथ्वी का आंतकि भ

नीतश के समाजवाद पर भारी पड रहा है राजनीतिक ईष्या और संप्रदायवाद-गौतम चैधरी

Image
पटना, भारतीय जनता पार्टी की 27 अक्टूबर वाली रैली पर एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुखर दिख रहे हैं। हालिया बयान का कुल लब्बो लुआब पटना रैली की विफलता साबित करना है। नीतीश के इस बयान को प्रेक्षक डपोरशंखी बता रहे हैं। इससे पहले भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के घोषित दावेदार नरेन्द्र भाई दामोदर भाई मोदी रैली में मारे गये लोगों में से चार के घरों पर न केवल दस्तक दे आये अपितु पांच लाख रूपये का चेक भी सैंप आये हैं। इसे मोदी की कार्य कुशलता से जोड कर देखा जा रहा है। मोदी को जानने वालों की मानें तो मोदी मुद्दों को भुनाना और उसका  राजनीतिक फायदा उठाना खूब जानते हैं। संक्षेप में कहें तो मोदी की रणनीति बिहार में रंग भी लाने लगी है। इसे भले नीतीश कुमार हल्के में लेने का दिखावा कर रहे हों, लेकिन अंदरखने वे भी हिले हुए हैं, बावजूद अपने बडे भाई लालू यादव की तरह डपोरशंखी बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना, भाजपा की रैली में बम विस्फोट को समाचार माध्यम और भाजपा का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों ने बडी चालाकी से नेपथ्य में ढकेलने का प्रयास किया है। भाजपा रैली में हुए विस्फोट को महज

समझैता एक्सप्रेश विस्फोट मामला, गंभीर नहीं दिख रहा जांच अभिकरण-गौतम चैधरी

Image
समझौता एक्सप्रेश मामले में 19 फरवरी, सन् 2007 को रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस उप-निरीक्षक रंजीत सिंह की सूचना के आधार पर एक प्राथमीकी दर्ज की गयी थी। उस प्राथमीकी के आधार पर पाकिस्तान के लाहौर निवासी अजमत अली को पुलिस अभिरक्षण में लिया गया। अजमत अली को समझौता एक्सपे्रश से सफर कर रहे यात्री पति-पत्नी सौकत अली और रूखशाना के द्वारा स्केच के आधार पर हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि अजमत अली भारत के कई स्थानों पर रेकी कर रहा था। वह अवैध तरीके से भारत के विभिन्न नगर और प्रांतों का भ्रमण कर रहा था। इसके बाद इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी हुज्जाफ को पुलिस ने आठ दिनों के लिए अभिरक्षण में लिया। उसी दौरान पूरन सिंह ठाकुर भी पुलिस गिरफ्त में आया। इसके बाद पुलिस, जैनुद्दीन नामक व्यक्ति को पकडी। जैनुद्दीन का नार्को किया गया। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रज्जाक को पकडी। पुलिस ने ही रज्जाक को सिमी सरगना सफदर नागोरी का नजदीकी बताया। इन तमाम जानकारी और तथ्यों की दिशा एक थी जिसका संकेत स्पष्ट था कि समझौता एक्सप्रेश में बम विस्फोट के पीछे मुस्लिम चरमपंथियों का हाथ था। लेकिन 26 जुलाई सन् 2010 के बाद समझ