Posts

Showing posts from December, 2015

घटने लगी है भाजपा की लोकप्रियता

Image
गौतम चौधरी छवि को बनाए रखने के लिए जल्द उठाने होंगे कदम बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी दो बड़े प्रदेशों, (उत्तर प्रदेश और गुजरात) के स्थानीय निकाय चुनाव में भी बेहद कमजोर प्रदर्शन कर पायी। हालांकि अपनी पीठ खुद थपथपाते हुए भाजपा अब यह कहती फिर रही है कि गुजरात में हुए छे महानगर पालिकाओं में से उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायी लेकिन भाजपा यह बताने से कतरा रही है कि प्रदेश के पंचायतों में भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बड़ी तेजी से घटा है। आंकड़ों पर ध्यान दें तो गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का जनाधान बड़ी तेजी से गिरता दिख रहा है। याद रहे गुजरात भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का गृह प्रांत ही नहीं कायदे से गुजरात भारतीय जनता पार्टी की प्रयोग भूमि भी है। अगर इस प्रांत में भाजपा की स्थिति कमजोर होती है तो नि:संदेह भाजपा को यह मान लेना चाहिए कि उसकी नीतियों और कार्यशैली में कही न कही कोई चूक है जिसके कारण वह अपने प्रयोग भूमि पर ही मात खाने की स्थिति में पहुंच गयी है। हालांकि यह स्थानीय निकाय