चंडीगढ का मुकम्मल विकास किया हूं और आगे भी करता रहूंगा-पवन कुमार बंसल

साक्षात्कार 

गौतम चैधरी

चंडीगढ के निवर्तमान सांसद, पूर्व केन्द्रीय रेलमंत्री इस बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। बंसल संयुक्त प्रगतिशी गठबंधन सरकार में रेलमंत्री रह चुके हैं। आज उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर बात की। पवन बंसल चैथी बार चंडीगढ से चुनाव लड रहे हैं। विगत तीन चुनाव वे भारी अंतरों से जीत चुके हैं।

पवन बंसल के खिलाफ पहली बार भारतीय जनता पार्टी के कृष्णलाल शर्मा चुनाव लडे लेकिन शर्मा चुनाव हार गये। दूसरी बार बंसल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सत्यपाल जैन को चुनाव मैदान में उतारा लेकिन वे भी चुनाव हार गये। तीसरी बार सन् 2009 में एक बार फिर बंसल के खिलाफ भाजपा ने सत्यपात जैन को मैदान में उतारा लेकिन जैर भारी अंतर से चुनाव हारे और बंसल अजेय हो गये।

चुनस जीतने के बाद संप्रग-2 में बंसल को केन्द्रीय रेलमंत्रालय का दायित्व सौंपा गया। उन दिनों बंसल बडे प्रभावी ढंग से राजनीतिक उंचाइयों पर चढ रहे थे लेकिन रेलगेट कांड ने बंसल की राजनीतिक गाडी को पंचर कर दिया और वे परेशान हो गये।

प्रतिपक्षी पार्टी के लोग तो उनके खिलफ मोर्चा खाला ही अपनी पार्टी के लोग भी कन्नी काटने लगे लेकिन जैसे ही केन्द्रीय जांच ब्यूरो की सिफारिस पर न्यायालय ने बंसल को आरोप-मुक्त किया वे आम चुनाव की तैयारी करने लगे। बीच में तो ऐसा लगा कि बंसल को कांग्रेस टिकट नहीं देगी लेकिन आलाकमान ने उनके उपर भरोसा जताया और टिकट दिया।

बंसल एक बार फिर से चंडीगढ के चुनावी मैदान में हैं। उनके साथ चंडीगढ के ब्यूरो प्रमुख गौतम चैधरी की विशेष बात-चित का संपादित अंश प्रस्तुत कर रहा हूं।

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता बाबला पहले से मुझे बता रखा था कि बंसल जी चुनाव के कारण व्यस्त हैं इसलिए आप उनसे भोजन के मेज पर ही बात कर लें। बंसल खाने वाली मेज पर बैठे थे और भोजन करने के साथ ही साथ प्रमुख कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं को दिशा निर्देश भी दे रहे थे। दिन का वही करीब दो बजा होगा। इसी बीच किसी ने मेरा परिचय कराया, ‘‘गौतम जी हिन्दुस्थान समाचार संवाद समिति से आए हैं।‘‘

प्रश्न ः - बंसल जी क्या लगता है, आपकी स्थिति क्षेत्र ठीक है, चुनाव जीत जाएंगे?
‘‘देखिए हवा तो हमारी ही चल रही है। जिस किसी से आप पूछें वह केवल हमारे बारे में बतायेंगे और कहेंगे कि बंसल साहब जीत रहे हैं। दूसरी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं से पूछेंगे तो वे लोग भी यही कहोंगे कि हमारी लडाई कांग्रेस के साथ है।‘‘

फिर मुझसे बिना पूछे बंसल साहब बोलने लगे ‘‘आप ही बताओ चैधरी साहब किरण जी या फिर गुल पनाग चंडीगढ को कितना जानती हैं?‘‘ मैं चुप रहा लेकिन बंसल बोलते रहे।

बंसल ने भाजपा के प्रधानमंत्री के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर अपना भडास निकाला और कहा,

‘‘केन्द्रीय जांच ब्यूरो तो उनके खिलाफ भी आरोप दाखिल कर चुकी है। बहन मायावती जी के खिलाफ भी कई आरोप लंवित है। मेरे खिलाफ जो आरोप ह,ै उसपर मैं कई बार बोल चुका हूं। मैं बहस करने को भी तैयार हूं। जो लोग बहस करना चाहते हैं वे अपने प्रत्याशी के बारे में लोगों को बताएं। बहस से मैं डरता नहीं हूं।‘‘
इसी बीच फिर प्रश्न ः - बंसल जी विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी अपके उपर विकास नहीं करने का आरोप लगाते हैं, इस विष्य में आपका क्या कहना है?

‘‘झूठ, एकदम झूठ, चंडीगढ का विकास हुआ है और मुकम्मल विकास हुआ है। चंडीगढ का विकास हमने कराया है। चंडीगढ के लोगों की अधिकतर समस्या का समाधान हो चुका है। जो बचा है उसे अगलग सत्र में पूरा कर दूंगा। पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा किस क्षेत्र में चंडीगढ पिछडा है, जरा प्रतिपक्षियों से पूछिए। यहा कोई नदी तो नहीं है कि डेम बनाया जाये। हमसे जितना बना हमने किया है। सडक हो, पानी हो, बिजली हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो। हमारे प्रयास के कारण ही काॅलोनियों के लोगों को मकान मिलने लगा है। इस वित्त वर्ष में चंडीगढ नगर निगम के लिए 800 करोड रूपये केवल विकास के मद में आया है।

बसों की स्थिति देखिए, शहर के जन-स्वास्थ्य सुविधाओं को जाकर देखिए, जो भी काम दिख रहा है वह पवन कुमार बंसल का कराया हुआ काम है। मैं जहां जाता हूं लोग मेरे को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आप विरोधियों से अपना मतनतव्य मत बतावें। आप आम जनता के पास जाइये और मेरे बारे में पूछिए। वो मुझे पसंद करते हैं तभी तो मैं तीन बार से लगातार इस पढे-लिखे शहर का सांसद हूं।‘‘

थोडा रूक कर फिर से बंसल बोलने लगते हैं,

‘‘अब भाजपा प्रत्याशी किरण जी कह रही हैं कि वे चंडीगढ में आणविक उर्जा का संयंत्र लगाएंगी। उनकी पार्टी ने आणविक मामलों में संसद में विरोध किया और वो चंडीगढ में आणविक उर्जा लाना चाहती हैं। यह दो मुही बातें हैं जिसे झूठ ही समझा जाना चाहिए।‘‘

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिकी हिटमैन थ्योरी और भारत में क्रूर पूंजीवाद का दौर

आरक्षण नहीं रोजगार पर अपना ध्यान केन्द्रित करे सरकार

हमारे संत-फकीरों ने हमें दी है समृद्ध सांस्कृतिक विरासत